Mato
ShowsHow it worksAI talentsFree toolsPricing
Book a demo
ShowsHow it worksAI talentsFree toolsPricingSign in
Mato
Mato

The first generation of AI talents. Live AI media for brands, networks and creators.

ElevenLabs GrantsAWS ActivateGoogle for StartupsNVIDIA Inception Program

Product

  • How it works
  • AI talents
  • Documentation
  • The studio
  • Pricing
  • Embed player
  • Mato MCP
  • Mato Voice
  • Voice Studio
  • Changelog

Company

  • About
  • Vision
  • Partners
  • Affiliates
  • Blog
  • CustomersComing soon
  • CareersComing soon
  • Press kit
  • Contact

Resources

  • Investor overview
  • Free podcast tools
  • Free podcast transcription
  • Podcast ROI calculator
  • API docsComing soon
  • SecurityComing soon
  • StatusComing soon

© 2026 Mato. All rights reserved.

English · Multiple languages available

PrivacyTerms

Live Interview

And why does that matter?

This is how a Mato agent talks. Take the other seat: answer a few and feel it follow the thread.

Try it yourself

Podcast charts

Ballabol - The Cricket Podcast

Published by Aaj Tak Radio

  • Sports
  • Cricket

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up to date with all the action on and off the field! क्रिकेट का मज़ा उठाइये, आज तक रेडियो के नए पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के साथ. इसमें आपको मैच एनालिसिस के साथ, मज़ेदार इनसाइट्स, जोक्स और क़िस्से भी सुनने के लिए मिलेंगे..हर सोमवार. पॉडकास्ट को सब्सक्राइब कर लीजिए और क्रिकेट के दरिया में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ डुबकी लगाइए.

Listen on Apple Podcasts, opens in a new tabMake something like it

On the charts

4 chart placements

Every published chart this podcast appears in, in the snapshot behind this page. Each one links to the chart it came off.

  1. Number 93CricketAustralia
  2. Number 37CricketCanada
  3. Number 105CricketUnited Kingdom
  4. Number 55CricketUnited States

From the feed

Recent episodes

The latest episodes published to this podcast’s own RSS feed. Titles and descriptions are the publisher’s.

  1. Mohsin Naqvi के ईगो से पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार और अजित अगरकर चाहते हैं एक्सटेंशन?: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Sep 14, 202659 min

    इंग्लैंड में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ. लेकिन सवाल सिर्फ हार का नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही उथल-पुथल का भी है. ‘बल्लाबोल’ के इस एपिसोड में राहुल रावत और कुमार केशव ने मोहसिन नकवी, बाबर आजम, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान से जुड़े सवालों पर बात की. क्या बाबर बलि का बकरा बन रहे हैं. क्या पाकिस्तान क्रिकेट की नाकामी से ध्यान हटाने के लिए लगातार नए विवाद खड़े हो रहे हैं. मोहसिन नकवी से भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी क्यों नहीं ली. पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार क्यों हो रहा है. और क्या अजित अगरकर और BCCI के बीच वाकई कोई कोल्ड वॉर है. चीफ सेलेक्टर के एक्सटेंशन पर क्या तस्वीर सामने आई है. सुनिए पाकिस्तान क्रिकेट, PCB और भारतीय क्रिकेट से जुड़े इन तमाम सवालों पर खास चर्चा. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  2. अगरकर का फ्यूचर क्या होगा, BCCI Review Meeting सिर्फ दिखावा? सिराज-शमी पर बड़ी बहस: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Sep 7, 202652 min

    BCCI की Review Meeting के बाद क्या वाकई तस्वीर साफ़ हुई या सवाल और बढ़ गए? Ajit Agarkar इस अहम बैठक में क्यों नहीं पहुंचे और क्या उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों में दम है? क्या Rohit Sharma 2027 World Cup खेलेंगे, VVS Laxman के Director of Cricket बनने और खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या पर पूरी तस्वीर साफ़ क्यों नहीं हुई? क्या Agarkar 2027 World Cup तक Selection Committee के Chairman बने रहेंगे? इसके अलावा Women’s Asia Cup में India vs Pakistan मुकाबले, मैच के विवाद और पाकिस्तान में महिला क्रिकेट की बदहाल स्थिति पर भी चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  3. Pant पर Ashwin का हमला, PAK क्रिकेट की बर्बादी और Anaya Bangar की क्या गलती: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Aug 31, 202647 min

    R Ashwin vs Rishabh Pant — आखिर मामला क्या है? Ashwin ने हालिया बातचीत में Rishabh Pant की shot selection, decision-making और उनकी क्षमता को लेकर कई तीखी बातें कही हैं. क्या Pant जैसी प्रतिभा को सिर्फ आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना चाहिए या Test cricket में situational awareness भी उतनी ही जरूरी है? इस क्रिकेट podcast में बात सिर्फ Rishabh Pant और R Ashwin की नहीं है. चर्चा होगी Pakistan Cricket के मौजूदा संकट और PCB की लगातार विवादों में घिरी भूमिका की भी. साथ ही, Anaya Bangar और women's cricket eligibility को लेकर उठे सवालों पर भी चर्चा. Cricket Australia ने Anaya Bangar के लिए 2027 से elite women's cricket में वापसी का pathway बताया है, subject to its eligibility policy. वहीं ICC की transgender-player policy और national boards के अलग-अलग regulations इस बहस को और जटिल बनाते हैं. 'बल्लाबोल' का ये एपिसोड सुनिए निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड: सूरज सिंह

  4. कोलंबो टेस्ट में Team India से क्या ब्लंडर हुआ, WTC फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन?: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Aug 27, 20261 hr 2 min

    इंडिया-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में ड्रॉ पर समाप्त हुआ. हालांकि, टीम इंडिया ने ये सीरीज 1-0 से जीत ली. लेकिन कोलंबो में जीता हुआ टेस्ट मैच टीम इंडिया के हाथ से कैसे फिसल गया? पिच, टीम सेलेक्शन, गेंदबाज़ी में धार की कमी, कप्तानी की गलितयां... आख़िर चूक कहां हुई? क्या श्रीलंका को फॉलो-ऑन देने का फैसला सही नहीं था, टीम इंडिया ने जीत के लिए ज़रूरी भूख क्यों नहीं दिखाई, कुलदीप यादव होते तो क्या मैच का नतीजा अलग होता, सोनल दिनुशा का तोड़ क्यों नहीं ढूंढ पाई टीम इंडिया, श्रीलंका के टेलेंडर्स ने भारत को क्यों परेशान किया, हेडबट के बाद यशस्वी जायसवाल क्या हल्के में छूट गए...इन सब पहलुओं पर बेबाक चर्चा सुनिए अपने फ़ेवरेट क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में. क्या इस ड्रॉ से टीम इंडिया ने WTC फाइनल के लिए अपनी राह और मुश्किल कर ली है, देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार ने क्या इंडियन टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है और टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का भविष्य क्या है, इस पर भी निखिल नाज़ और कुमार केशव ने खुलकर बात की. अंत तक सुनिएगा. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  5. गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े पॉजिटिव, मिले कई सवालों के जवाब: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Aug 19, 202635 min

    टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत से टीम इंडिया के लिए क्या बड़े पॉजिटिव निकले, टीम मैनेजमेंट ने कौन सी गलती सुधार ली, प्लेयर ऑफ़ द मैच के असल हक़दार मानव सुथार क्यों हैं, क्या मानव के रूप में इंडिया को लंबी रेस का घोड़ा मिल गया है? देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन की जगह क्यों तवज्जो दी जानी चाहिए? केएल राहुल की बैटिंग में सुधार आया है, लेकिन वह लंबी पारियां क्यों नहीं खेल पा रहे? क्या इस प्रदर्शन ने फाइनल के लिए टीम इंडिया के लिए दरवाजे खोल दिए हैं? इसके अलावा ऋषभ पंत का इम्पैक्ट, रवींद्र जडेजा इतने अंडररेटेड क्यों हैं और कुलदीप यादव के गिरते फॉर्म पर भी हुई दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ. होस्ट & प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  6. IND vs SL सीरीज प्रेडिक्शन, प्लेइंग 11 और हार्दिक पंड्या IPL ट्रेड डील पर क्या पता चला: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Aug 10, 202658 min

    श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज़ से पहले टीम इंडिया ने एक प्रैक्टिस मैच खेला. इस तीनदिवसीय अभ्यास मैच से इंडियन टीम मैनेजमेंट को किन सवालों के जवाब मिल गए, इस मैच में कौन से बॉक्स टिक करने बाक़ी रह गए, टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी, कौन से तीन स्पिनर अंतिम ग्यारह में दिखने वाले हैं, साई सुदर्शन की जगह आए सरफ़राज़ ख़ान को क्या मौक़ा मिलेगा और किस ग़लती से टीम को बचना होगा? क्या WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया अब भी क्वालिफाई कर सकती है? इसके अलावा हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर KKR या CSK में शामिल होने की अटकलों में कितना दम है, क्या हार्दिक ने सच में MI से नाता तोड़ने का मन बना लिया है और कौन सी टीम उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है? साथ ही सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा और अंपायरों से जुड़े क्रिकेट के कुछ पुराने और रोचक क़िस्से भी सुनिए, बल्लाबोल के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  7. इतने खिलाड़ी एक साथ घायल क्यों, Indian Cricket में क्या गड़बड़ है?: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Aug 3, 202651 min

    श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. जसप्रीत बुमराह चोट के चलते सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आक़िब नबी को मौक़ा मिला है. बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी भी चोटिल हैं. संदेह साई सुदर्शन की फ़िटनेस पर भी है. इंडियन क्रिकेट में ऐसा क्या हो गया है कि एक साथ कई बॉलर और ऑलराउंडर चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. क्या बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट ठीक नहीं है, क्या आईपीएल की वजह से उन्हें आराम नहीं मिला, BCCI बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सावधानी क्यों नहीं बरतता, देश से ज़्यादा IPL को तवज्जो क्यों देते हैं खिलाड़ी और क्या बुमराह को T20I से रिटायर हो जाना चाहिए? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में ऐसे गंभीर सवालों से दो-चार हुए निखिल नाज़ और कुमार केशव. साथ ही आक़िब नबी और सारांश जैन के सेलक्शन पर भी बात हुई. श्रीलंका दौरे पर इंडियन टीम की जीत का भरोसा क्यों नहीं होता और ये सीरीज हारे तो क्या बोर्ड कोई कड़ा एक्शन लेगा? आख़िर में अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर भी चर्चा हुई. अंत तक सुनिए ये दिलचस्प पॉडकास्ट. होस्ट & प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

  8. Team India की जीत से खुली पोल? VVS लक्ष्मण की तारीफ़, गौतम गंभीर पर सवाल: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Jul 27, 202638 min

    ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने T20 सीरीज़ एकतरफ़ा अंदाज़ में अपने नाम कर ली है! इंग्लैंड और आयरलैंड में सूपड़ा साफ़ होने के बाद भारतीय टीम की गाड़ी आख़िरकार पटरी पर लौटती दिखी. लेकिन इस जीत के साथ ही कई बड़े और तीखे सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्या जीत के बाद हार की असली वजहें सामने आ रही हैं? श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर तारीफ़ की, पर क्या इसमें हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी कोई छिपा हुआ इशारा था? क्या टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से एक बार फिर 'ग्रेग चैपल' के दौर वाली वाइब्स आने लगी हैं? 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों और BCCI की आगामी रिव्यू मीटिंग में क्या बड़े फ़ैसले हो सकते हैं? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में सुनिए स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की बेबाक और दिलचस्प बातचीत. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  9. रोहित, रिटायरमेंट और परदे के पीछे का खेल! टीम इंडिया को हारने की बीमारी क्यों लगी: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Jul 20, 202649 min

    आपके फेवरेट क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' (BallaBol) के इस एपिसोड में हम कर रहे हैं टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का पूरा पोस्टमॉर्टम. लॉर्ड्स मैच से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफ़वाहें किसने उड़ाईं और कैसे 'हिटमैन' ने शतकीय पारी खेलकर सबका मुंह बंद किया. रोहित के पीछे कौन पड़ा है और क्यों? रोहित शर्मा ने सेलेक्टर्स का कौन सा ऑफर ठुकराया और क्या इस पारी से उनके 2027 वर्ल्ड कप खेलने का रास्ता साफ़ हो गया है? साथ ही बात करेंगे कि जसप्रीत बुमराह के न होने पर हमारी गेंदबाज़ी इतनी बेदम क्यों नज़र आई और कुलदीप यादव को बेंच पर क्यों बिठाकर रखा गया? खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम सेलेक्शन और टीम मैनेजमेंट की हरक़तों पर सुनिए निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की ये बतकही. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

  10. व्हाइटवॉश के बाद कप्तानी पर सवाल, कोच की छुट्टी और लॉर्ड्स में विमेंस टीम की ऐतिहासिक जीत: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Jul 14, 202658 min

    Team India की Ireland और England में शर्मनाक हार के बाद क्या कोच नपेंगे? क्या गौतम गंभीर को कैप्टन श्रेयस अय्यर पसंद नहीं आ रहे? 'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं इंडियन क्रिकेट का पूरा पोस्टमार्टम! इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के लिए यह दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. लगातार 6 टी20 मैच हारने और 'व्हाइटवॉश पे व्हाइटवॉश' झेलने के बाद अब टीम के सपोर्ट स्टाफ पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है. क्या असिस्टेंट कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच की छुट्टी होने वाली है? खराब फील्डिंग का जिम्मेदार कौन है? इसके साथ ही हम बात करेंगे हर्षित राणा की इंजरी और सिर्फ 3 पारियों के बाद वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप किए जाने के चौंकाने वाले फैसले पर. लेकिन इस घोर निराशा के बीच, हमारी विमेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है! इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स (Lord's) में पहला ऐतिहासिक टेस्ट जीत लिया है. इस अविश्वसनीय जीत पर एक स्पेशल चर्चा. ग्लोबल क्रिकेट में भी बड़े भूचाल आए हैं—ब्रैंडन मैक्कुलम अब इंग्लैंड के टेस्ट कोच नहीं रहे, और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सबसे सफल हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का पत्ता भी साफ़ हो गया है! क्या राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड टीम के नए कोच? इन सभी बड़े बदलावों के पीछे की इनसाइड स्टोरी क्या है? जानिए इस बेहद दिलचस्प पॉडकास्ट में. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  11. Sanju के साथ फिर धोखा! Vaibhav, Patidar, Iyerऔर Team India पर बड़ी बहस: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Jul 6, 202644 min

    T20 World Cup के बाद भारत को अब भी पहली जीत की तलाश है. आयरलैंड में मिट्टी पलीद होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में भी टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया. लेकिन संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जिताकर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने संजू ज़िम्बॉब्वे टूर से भी ड्रॉप हो गए हैं. आख़िर संजू सैमसन हर बार सॉफ़्ट टारगेट क्यों हो जाते हैं, टीम मैनेजमेंट उनके साथ घोर अन्याय क्यों कर रहा और उनका प्लेइंग 11 में होना क्यों फ़ायदेमंद है? क्या वैभव सूर्यवंशी को पर्याप्त मौके मिलेंगे या भविष्य में उनका हश्र भी संजू की तरह होगा? RCB को लगातार दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार की जगह ज़िम्बॉब्वे सीरीज में भी क्यों नहीं बनी? RCB की टीम से रसिख सलाम डार और क्रुणाल पंड्या जैसे प्लेयर क्यों नहीं चुने जा रहे? इसके अलावा नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, क्या उनका भी टिकट जल्द कट सकता है? रवि विश्नोई के ख़राब परफॉरमेंस के बाद सवाल ये भी है कि युजवेंद्र चहल को सेलेक्टर क्यों भूले बैठे हैं? IPL 2026 में विकेटलेस रहे मयंक यादव को किस बिनाह पर टीम में जगह मिली? साथ ही ऑस्ट्रेलिया के विमेंस T20 वर्ल्ड कप जीतने और बाबर आज़म के पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान बनने पर दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

  12. आयरलैंड का ऐतिहासिक उलटफेर, क्यों हुआ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ़: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Jun 29, 20261 hr 7 min

    T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत हार के साथ हुई. लगभग 3 साल और 16 टी20 सीरीज बाद भारत कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारा है. बात सिर्फ मेंस टीम की नहीं है, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो चुका है और टीम बाहर हो गई है. साथ ही, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान क्यों किया? बल्लाबोल' (Ballabol) के इस बेहद धमाकेदार एपिसोड में सीनियर खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव क्रिकेट जगत में आए भूचाल का पूरा पोस्टमार्टम कर रहे हैं. बल्लाबोल के इस एपिसोड में चर्चा होगी— - आयरलैंड से भारत की हार के सबसे बड़े कारण - श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर क्यों सवाल उठ रहे हैं? - वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू क्यों नहीं हुआ? - विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने की बड़ी वजह - बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया? - आगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है? साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  13. T20 से ज्यादा वनडे में क्यों कारगर होंगे वैभव सूर्यवंशी?: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Jun 22, 202659 min

    वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंडिया ए (India A) के लिए ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महज 29 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर तहलका मचा दिया है! इस गदर परफॉरमेंस के बाद क्रिकेट गलियारों में ये चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या वैभव का टीम इंडिया में सीनियर डेब्यू होने वाला है? क्या वो ODI क्रिकेट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं? इस पॉडकास्ट में क्रिकेट जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव 'बल्लाबोल' के इस खास एपिसोड में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सुलगते सवालों के जवाब दे रहे हैं. इन बड़े मुद्दों पर होगी बात: रोहित शर्मा की जगह कौन? क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अब युवाओं के लिए जगह छोड़ देनी चाहिए? ओपनिंग स्लॉट के लिए वो 4 कौन से सबसे बड़े दावेदार हैं जिनकी वजह से सीनियर खिलाड़ियों की जगह खतरे में है? हार्दिक पंड्या पर बड़ा अपडेट: इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई ODI टीम से क्या संकेत मिले हैं? हार्दिक पंड्या का सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ और बीसीसीआई (BCCI) उनका विकल्प क्यों तलाश रही है? क्या हार्दिक पंड्या सच में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स या CSK में जा रहे हैं? ऋषभ पंत की दिल्ली वापसी: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में वापसी की असली इनसाइड स्टोरी क्या है? विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका से भारत की करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल हो गई है? हरमनप्रीत कौर की सेना अब वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को कैसे धूल चटा सकती है?क्रिकेट जगत की हर छोटी-बड़ी और अंदर की खबर जानने के लिए पॉडकास्ट को अंत तक सुनें. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

  14. वैभव की लड़ाई, तिलक की कप्तानी और विमेंस टीम से T20 वर्ल्ड कप में कितनी उम्मीद: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Jun 16, 202656 min

    भारतीय क्रिकेट के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी इस समय एक गलत वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया-ए की हार के बाद, मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मैदान का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव ने इस पूरी घटना का पोस्टमार्टम किया है। इस विवाद में आखिर किसकी ग़लती थी? क्या आजकल के युवा क्रिकेटर विराट कोहली की आक्रामकता को गलत तरीके से कॉपी कर रहे हैं? इसके साथ ही कप्तान तिलक वर्मा की कप्तानी पर उठ रहे सवालों, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे के इंडिया डेब्यू, इंडियन विमेंस टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के चांसेज़ और केन विलियम्सन के रिटायरमेंट पर हुई इस दिलचस्प चर्चा को अंत तक जरूर सुनिए! प्रड्यूस & होस्ट: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  15. अय्यर कप्तानी की रेस कैसे जीते, अगरकर के बोल्ड फैसले और वैभव सूर्यवंशी पर BCCI का प्लान: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Jun 9, 202657 min

    BCCI ने आगामी Ireland, England और Asian Games 2026 के लिए Indian T20 Team का ऐलान कर दिया है! लेकिन इस सिलेक्शन ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. World Cup जिताने वाले Suryakumar Yadav टीम से बाहर हैं, और Shreyas Iyer को टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. आखिर Ajit Agarkar के इस बोल्ड फैसले के पीछे की क्या कहानी है? कुमार केशव और निखिल नाज़ 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में चर्चा कर रहे हैं कि Shreyas Iyer कप्तानी की रेस कैसे जीते? युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को लेकर टीम इंडिया का क्या प्रोटेक्शन प्लान है और वो किसकी जगह Playing 11 में खेलेंगे? क्या Rajat Patidar के साथ नाइंसाफी हुई है? संजू सैमसन, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स इस फैसले को कैसे देख रहे हैं? इसके अलावा, पॉडकास्ट में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच (India vs Afghanistan Test), मानव सुथार (Manav Suthar) की असल परीक्षा और Rishabh Pant के अगले बड़े माइलस्टोन पर भी पूरी बात की गई है. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड रिकॉर्ड & मिक्स: रोहन भारती

  16. Chokers से Champions कैसे बनी RCB, बाक़ी टीमों के लिए क्या सीख?: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    Jun 1, 202648 min

    लो भैया! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है. जो टीम कभी 'चोकर्स' कहलाती थी, वो अब बैक-टू-बैक चैंपियन है. आखिर RCB की इस महाजीत की असली रेसिपी क्या है? चोकर्स से चैंपियंस बनने के सफर में उन्होंने क्या बड़े बदलाव किए और किंग विराट कोहली का वो माइंडसेट क्या है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है? दूसरी तरफ, फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) की हार की सबसे बड़ी वजहें क्या रहीं? इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ सिर्फ RCB की जीत को डिकोड नहीं कर रहे हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के कई बड़े मुद्दों पर से पर्दा उठा रहे हैं. क्या रजत पाटीदार टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं? इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में ऋषभ पंत की कप्तानी छोड़ने की इनसाइड स्टोरी क्या है और क्या अब कोच जस्टिन लैंगर का भी पत्ता साफ होने वाला है? साथ ही बात होगी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की, जिनकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर से हो रही है! क्या क्वालीफ़ायर 2 में वैभव के खिलाफ बॉडीलाइन गेंदबाजी करना GT की सही रणनीति थी? और खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल और टी20 क्रिकेट के भविष्य को सुधारने के लिए जो क्रांतिकारी बदलाव सुझाए हैं, उन पर देखिए यह बेहद दिलचस्प और बेबाक चर्चा!👉 'बल्लाबोल' को अभी सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  17. Vaibhav Sooryavanshi खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप और Hardik की CSK में होगी एंट्री?: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    May 28, 202649 min

    वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स Qualifier 2 में पहुंच गया है. वैभव की सबसे बड़ी ख़ूबी क्या है, किस बॉलर के साथ उनका कॉन्टेस्ट देखने लायक होगा, क्या उनका इंडिया डेब्यू नजदीक है, विदेशी पिचों पर भी क्या वो इतने ही क़ामयाब होंगे और क्या 2027 ODI वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना तय है? RR की जीत से RCB क्यों ख़ुश होगी और गुजरात टाइटन्स क्या राजस्थान को रोक पाएगी? इसके अलावा मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या क्या CSK में जाने के संकेत दे रहे हैं, LSG कोच-कप्तान की खटपट कैसे ठीक कर सकता है और क्या संजू सैमसन CSK के नए कप्तान होंगे? सुनिए 'बल्लाबोल' में कुमार केशव और निखिल नाज़ की दिलचस्प बातचीत. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  18. पंजाब किंग्स में क्या रायता फैला है और धोनी को क्यों नहीं खिला रही CSK: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    May 18, 202649 min

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने सबसे रोमांचक और आखिरी पड़ाव (Business End) पर पहुंच चुका है! 'बल्लाबोल' के इस धमाकेदार एपिसोड में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं टूर्नामेंट का सबसे सटीक और तीखा विश्लेषण।इस एपिसोड में बात होगी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की, जिसने लगातार 6 मैच जीतकर आसमान छुआ था, लेकिन अचानक उनकी तकदीर ने ऐसा गोता खाया कि अब वे बाहर होने की कगार पर हैं। आखिर पंजाब को कौन सी लंतरानी या निगेटिविटी ले डूबी? इसके साथ ही जानिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की अंदरूनी समस्या क्या है और इस सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने सबको कैसे चौंकाया है? चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) अपने सबसे बड़े स्टार एमएस धोनी (MS Dhoni) को प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं खिला रही है? क्या है इसके पीछे की असली रणनीति? राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 के साथ अजब-ग़ज़ब प्रयोग क्यों कर रही है? प्ले-ऑफ (IPL 2026 Play-offs) में पहुंचने वाली वो 4 टीमें कौन सी होंगी?पॉडकास्ट के अंत में चर्चा होगी किंग कोहली पर! विराट कोहली ने टीम इंडिया में अपनी जगह और 2027 वनडे वर्ल्ड कप (2027 World Cup) खेलने को लेकर जो चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, उस पर निखिल और केशव की कड़क बतकही सुनना मत भूलिएगा. Host & Producer: Kumar Keshav Recording & Sound Mix: Rohan Bharti

  19. IPL की ख़ुफ़िया जानकारी किसने लीक की, क्या BCCI कोई स्कैंडल छुपा रहा है?: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    May 11, 202656 min

    IPL 2026 में मैदान के बाहर का ड्रामा अब मैदान के खेल से भी बड़ा हो गया है. 'बल्लाबोल' के इस विस्फोटक एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव पर्दा उठा रहे हैं उन ख़बरों से जिन्होंने BCCI की नींद उड़ा दी है. आखिर वो कौन है जो IPL की Inside Information लीक कर रहा था? क्या वाकई खिलाड़ियों की 'गर्लफ्रेंड्स' BCCI के निशाने पर हैं और 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर बोर्ड इतना क्यों बिफरा हुआ है? इस पॉडकास्ट में सुनिए: The Leak Scandal: क्या ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर जा रही हैं? Hardik & Arshdeep: चर्चा में क्यों आया हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह का नाम? BCCI's Action Plan: क्या बोर्ड किसी बड़े स्कैंडल को दबाने की कोशिश कर रहा है? Player or Content Creator?: क्या खिलाड़ियों का ध्यान खेल से ज़्यादा सोशल मीडिया कंटेंट पर है? IPL 2026 Playoff Scenario: Points Table का गणित Surya Kumar Yadav का फॉर्म ख़राब क्यों और भुवनेश्वर कुमार की होगी टीम इंडिया में वापसी? Host & Producer - Kumar Keshav Sound- Rohan Bharti

  20. हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की कप्तानी छिनेगी?: बल्लाबोल from Ballabol - The Cricket Podcast, opens in a new tab

    May 5, 202647 min

    PL 2026 अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चला है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में अभी भी घमासान मचा है! इस एपिसोड में हम बात करेंगे मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) की, जिनकी तक़दीर इस सीजन में भी नहीं बदली. ​लगातार लचर प्रदर्शन के बाद अब सवाल उठ रहे हैं— क्या Hardik Pandya और Rishabh Pant की कप्तानी जाने वाली है? आखिर ये दोनों स्टार खिलाड़ी बतौर कप्तान डिलीवर क्यों नहीं कर पा रहे? साथ ही, टीम इंडिया के प्रीमियम पेसर Jasprit Bumrah इस सीजन में फीके क्यों नज़र आ रहे हैं? ​देखिए/सुनिए 'बल्लबोल' का यह धमाकेदार एपिसोड जहाँ Nikhil Naz और Sidharth Vishwanathan डिकोड कर रहे हैं प्ले-ऑफ के बनते-बिगड़ते समीकरण. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

Ranking source

Apple Podcasts rankings via the Mato Topic Intelligence Platform.

Observed September 20, 2026.

Apple and Apple Podcasts are trademarks of Apple Inc., registered in the U.S. and other countries.

Pairs with

What to do with a chart

01ShowsThe shows Mato publishesEvery public Mato show, its episodes, and the Apple placements it holds.02AI talentPick the voice before the formatThe live roster of hosts, each with samples you can listen to before you commit.03How it worksFrom an idea to a published episodeWhat Mato does between the brief and the feed, step by step.

Steal the structure, not the show

Bring this source into Mato to read its transferable patterns, then turn them into an original show for your own audience.

Hear a Mato showCreate a show inspired by this